Restoration work of Dilip Kumar, Raj Kapoor Peshawar homes begins-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिलीप कुमार, राज कपूर के पेशावर घरों की मरम्मत का काम शुरू

khaskhabar.com: रविवार, 26 सितम्बर 2021 4:31 PM (IST)
दिलीप कुमार, राज कपूर के पेशावर घरों की मरम्मत का काम शुरू
नई दिल्ली। खैबर पख्तूनख्वा सरकार द्वारा संपत्तियों पर कब्जा करने के बाद पेशावर में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों की बहाली और नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है। द न्यूज की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई। राज कपूर का पुश्तैनी घर जो कपूर हवेली के नाम से जाना जाता है और दिलीप कुमार को पुश्तैनी घर जो पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में है। सरकार की योजना के अनुसार, दोनों बॉलीवुड सितारों के घरों को उनकी मूल स्थिति में बहाल किया जाएगा। शुरुआत में दोनों घरों से मलबा हटाकर मरम्मत का काम शुरू किया गया है।
इस बीच, दिलीप कुमार के भतीजे फवाद इशाक ने अपने चाचा और राज कपूर के पुश्तैनी घर को बहाल करने के सरकार के फैसले की सराहना की।
उन्होंने आगे कहा कि पेशावर से दिलीप कुमार का लगाव कभी कम नहीं हुआ है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement