Ready to make a remake of Chalti Ka Naam Gaadi: Anil Kapoor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनिल कपूर को ‘टोटल धमाल’ में याद आई ‘चलती का नाम गाड़ी’

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 5:21 PM (IST)
अनिल कपूर को ‘टोटल धमाल’ में याद आई ‘चलती का नाम गाड़ी’
मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर ने संकेत दिए हैं कि अगर उन्हें कोई निर्माता मिले तो वह फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ का रीमेक बनाने के लिए तैयार हैं। अनिल ने ट्वीट किया, ‘‘‘टोटल धमाल’ की शूटिंग से पहले प्रेरणा लेने के लिए ‘चलती का नाम गाड़ी’ देख रहा हूं। क्या आप उस समय की सादगी को याद नहीं करते? अगर कोई फिल्म बनाने वाला है तो रणवीर सिंह, वरुण धवन और मैं तैयार हैं अशोक, किशोर और अनुप कुमार का किरदार निभाने के लिए।’’ फिल्म ‘टोटल धमाल’ का निर्माण इंद्र कुमार, अशोक ठाकेरिया और अजय देवगन कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय, रितेश देशमुख, माधुरी दीक्षित, अरसद वारसी और जावेद जाफरी भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement