Advertisement
दिल्ली में 'रावण दहन', शामिल होंगे अजय देवगन, करीना कपूर और रोहित शेट्टी

कलाकारों और निर्देशक का यह दौरा रामायण की फिल्म की थीम के अनुरूप है। ‘सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी की यह ‘सिंघम’ की तीसरी सीक्वल फिल्म भी है जिसमें अजय एक निडर पुलिस वाले की मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण और जैकी श्रॉफ भी हैं।
फिल्म का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया था और इसमें पूरी दुनिया की पुलिस को विलेन अर्जुन कपूर से लड़ने के लिए एकजुट होते हुए दिखाया गया है। यह फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण के विषयों पर आधारित है।
इसमें एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ लक्ष्मण की भूमिका में हैं, अजय देवगन भगवान राम की भूमिका में हैं, रणवीर सिंह भगवान हनुमान की भूमिका में हैं और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार जटायु की भूमिका में हैं।
बॉक्स-ऑफिस पर इसकी सीधी टक्कर कार्तिक आर्यन और विद्या बालन की ‘भूल भुलैया 3’ से है, तीनों फिल्म दिवाली पर रिलीज होंगी।
रोहित पहले भी दिवाली पर ‘ऑल द बेस्ट’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘गोलमाल 3’ जैसी धमाकेदार फिल्में रिलीज की हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


