Randeep Hooda performed his brothers duty, gave fire to Dalbir Kaur Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रणदीप हुड्डा ने निभाया भाई का फर्ज, दलबीर कौर को दी मुखाग्नि

khaskhabar.com: सोमवार, 27 जून 2022 5:28 PM (IST)
रणदीप हुड्डा ने निभाया भाई का फर्ज, दलबीर कौर को दी मुखाग्नि
गौरतलब है कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर दलबीर कौर भी मौजूद थीं और वह रणदीप को सरबजीत के किरदार में देख भावुक हो गई थीं। तभी उन्होंने रणदीप हुड्डा से वादा लिया था कि वह उनकी अर्थी को कंधा देंगे। दलबीर कौर ने कहा था, मैं रणदीप से कहना चाहती हूं कि उनमें मैंने अपने भाई सरबजीत को देखा है। मेरी एक इच्छा है। मैं रणदीप से वादा लेना चाहूंगी कि जब मैं मरूं तो वह मुझे कंधा जरूर दें। मेरी आत्मा को यह सोचकर शांति मिलेगी कि भाई ने मुझे कंधा दिया। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे मेरा भाई रणदीप मिला। फिल्म में वह सिर्फ हीरो ही नहीं मेरे भाई भी हैं। 5 साल पहले जब फिल्म 'सरबजीत' आई थी, तो पाकिस्तान की जेल में शहीद हुए सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने रणदीप हुड्डा से यह वादा लिया था। अब जब 5 साल बाद जब दलबीर कौर का निधन हुआ तो रणदीप हुड्डा ने उनसे किया वादा निभाया। समाचारों के अनुसार, दलबीर कौर को शनिवार रात सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, तो उन्हें परिजनों ने तुरंत पास के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़ें - अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement