Randeep Hooda performed his brothers duty, gave fire to Dalbir Kaur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रणदीप हुड्डा ने निभाया भाई का फर्ज, दलबीर कौर को दी मुखाग्नि

khaskhabar.com: सोमवार, 27 जून 2022 5:28 PM (IST)
रणदीप हुड्डा ने निभाया भाई का फर्ज, दलबीर कौर को दी मुखाग्नि
कुछ वर्ष पूर्व सबरजीत की जिन्दगी पर बनी बायोपिक में सबरजीत का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने सबरजीत की बहन दलबीर कौर को मुखाग्नि देते हुए न सिर्फ 5 साल वाले दलबीर कौर से किए अपने वादे को निभाया अपितु उन्होंने भाई सरबजीत सिंह की भूमिका को भी पूरी आत्मीयता के साथ निभाया। जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में कैद रहे और वहीं पर मारे गए सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का शनिवार की रात को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 60 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार पंजाब के तरनतारन शहर में गांव भिखीविंड में किया गया। दलबीर के निधन की खबर सुनते ही अभिनेता रणदीप हुड्डा तुरंत सब कुछ छोडक़र मुंबई से रवाना होकर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। रणदीप ने दलबीर कौर के शव को कंधा और मुखाग्नि दी। इतना ही नहीं रणदीप ने दलबीर के परिवार को सांत्वना भी दी। जिसकी कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। बायोपिक में रणदीप ने निभाया था सरबजीत सिंह का रोल
साल 2016 में सरबजीत सिंह की बायोपिक रिलीज हुई थी। जिसका टाइटल सरबजीत था, इस फिल्म में रणदीप ने सरबजीत सिंह का रोल निभाया था। वहीं इस फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार ऐश्वर्या राय बच्चन ने निभाया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग से प्रभावित होकर दलबीर ने रणदीप को ही अपना भाई मान लिया था। दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे।
रणदीप हुड्डा ने दलबीर कौर से किया वादा निभाया

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement