Ranbir Kapoors demand after Animal, leave Salman-Akshay behind-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनिमल के बाद रणबीर कपूर की माँग, सलमान-अक्षय को छोड़ा पीछे

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जनवरी 2024 6:47 PM (IST)
एनिमल के बाद रणबीर कपूर की
माँग, सलमान-अक्षय को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर के लिए 2023 शानदार रहा। साल की शुरुआत में 'तू झूठी मैं मक्कार' आई और साल जाते-जाते 'एनिमल' रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों को लोगों ने बहुत पसंद किया। 'एनिमल' अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। भले ही इसकी कहानी और कुछ सीन्स को लेकर आलोचना हो रही हो लेकिन कलेक्शन तो इसका छप्परफाड़ रहा। छठे हफ्ते में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 550 करोड़ का टोटल कर लिया है। इससे ऊपर केवल शाहरुख खान की 'जवान' है जिसकी कमाई 643 करोड़ रही। 'एनिमल' की वजह से रणबीर की पॉपुलैरिटी में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। यही वजह है कि टॉप 10 की लिस्ट में वह सलमान खान और अक्षय कुमार से आगे निकल गए।
शाहरुख रहे सबसे आगे

ऑरमैक्स मीडिया ने दिसंबर 2023 में मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट जारी की है। इसमें पहले नंबर पर शाहरुख खान हैं। बीते साल उनकी 3 फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' आई। तीनों ही फिल्में सुपरहिट हुईं तो पहले नंबर पर उन्हें ही रहना था। रणबीर कपूर ने जोरदार छलांग लगाई और वह दूसरे नंबर पर काबिज हैं। जुलाई 2013 के बाद यह पहली बार है जब वह दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर सलमान खान को जगह मिली है। उनकी फिल्म 'टाइगर 3' ने भी अच्छा कलेक्शन किया। विक्की का भी जबरदस्त प्रदर्शन

चौथे नंबर पर अक्षय कुमार हैं। 'ओएमजी 2' की सफलता से वह इस जगह पर हैं। पांचवें नंबर पर ऋतिक रोशन हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'फाइटर' को लेकर सभी को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 'सैम बहादुर' से विकी कौशल ने भी इस लिस्ट में ऊंची छलांग लगाई है। यह उनकी ऑल टाइम हाईएस्ट रैंकिंग भी है। रणवीर सिंह को सातवां स्थान मिला है। उनकी पिछली रिलीज 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थी। आठवें नंबर पर आमिर खान, नौवें पर कार्तिक आर्यन और 10वें पायदान पर सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement