Ram Gopal Varma hits out at Pawan Kalyan over Katamarayudu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राम गोपाल वर्मा पर भड़के पवन कल्याण के प्रशंसक

khaskhabar.com: रविवार, 26 मार्च 2017 3:40 PM (IST)
राम गोपाल वर्मा पर भड़के पवन कल्याण के प्रशंसक
राम गोपाल वर्मा ने अभिनेता पवन कल्याण की नई फिल्म ‘कटमरायुडू’ की आलोचना की और इस दौरान उन्होंने उनके पारिवारिक और निजी जीवन पर भी निशाना साधा। इसके बाद उन्हें उनके प्रशंसकों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। वर्मा ने शनिवार रात ट्विटर पर पवन कल्याण के बारे में उल्टी-सीधी बातें कही। वर्मा ने कहा, ‘पवन कल्याण ने अपनी फिल्म को वितरकों के लिए अत्यधिक मूल्य पर बेचकर लाभ कमाया।’ उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘फिल्म 30 करोड़ रुपये में बनी, 100 करोड़ रुपये में बिकी और 70 करोड़ रुपये जेब में आए और बेटियों के जन्मदिन का आनंद नीरो से कम नहीं ले रहा हूं। क्योंकि जब रोम जल रहा था तब नीरो सारंगी बजा रहे थे।’ कटमरायुडू की रिलीज वाले दिन उनकी बेटी आध्या सात वर्ष की हुई। उन्होंने पूरा दिन अपनी बेटी और पत्नी रेनू देसाई के साथ बिताया। वर्मा ने अभिनेता के प्रशंसकों को अभिनेता का ध्यान उसकी ‘वास्तविक क्षमता से भटकाने’ का जिम्मेदार ठहराया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement