Rakesh Roshan to get lifetime achievement honour-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिल्म उद्योग के लिए असाधारण काम करने पर राकेश रोशन...

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 8:09 PM (IST)
फिल्म उद्योग के लिए असाधारण काम करने पर राकेश रोशन...
मुंबई। जाने-माने फिल्मकार राकेश रोशन को हिंदी फिल्मों में बतौर निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक, संपादक व अभिनेता के योगदान के लिए दादासाहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान दिया जाएगा। समारोह के आयोजनकर्ता ग्लोकल थिंकर्स की उपाध्यक्ष पारुल सूद ने कहा, ‘‘फिल्म उद्योग के लिए असाधारण काम करने के लिए राकेश रोशन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देना सम्मान की बात है। उनकी हाल में निर्मित फिल्म ‘काबिल’ युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।’’ उन्होंने कहा कि दादासाहब ट्रस्ट ही सिर्फ पर्दे के पीछे के तकनीशियनों को पहचान देता है।
दादासाहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड्स के अध्यक्ष अशफाक खोपेकर ने कहा, ‘‘हम भारतीय फिल्म संस्कृति को समर्थन व बढ़ावा देने के लिए एक सेमिनार व अन्य सामाजिक गतिविधियों के आयोजन की योजना बना रहा हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं तकनीशियनों, कर्मियों व कलाकारों को पेंशन, चिकित्सकीय सुविधाएं जैसे ज्यादातर लाभ प्रदान करने की कोशिश कर रहा हूं।’’
पुरस्कार समारोह का आयोजन चित्रकूट ग्राउंड पर 29 अप्रैल को किया जाएगा।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement