Rajkummar, Kriti-starrer Hum Do Humare Do gets Oct 29 digital release-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजकुमार, कृति स्टारर 'हम दो हमारे दो' 29 अक्टूबर को होगी रिलीज

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 अक्टूबर 2021 5:00 PM (IST)
राजकुमार, कृति स्टारर 'हम दो हमारे दो' 29 अक्टूबर को होगी रिलीज
मुंबई। अभिनेता राजकुमार राव और कृति सैनन की 'हम दो हमारे दो' 29 अक्टूबर को डिजिटल रूप से रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "हमारा हीरो, उसका प्यार और उसके अडोप्टिड मां-बाप, मनाएंगे दिवाली आपके साथ। 'हम दो हमारे दो' 29 अक्टूबर को डिजनी हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगी।" यह दूसरी बार होगा जब राजकुमार और कृति एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों इससे पहले 'बरेली की बर्फी' में काम कर चुके हैं। दिनेश विजन द्वारा प्रस्तुत, 'हम दो हमारे दो' में परेश रावल, रत्ना पाठक शाह और अपारशक्ति खुराना भी हैं।
यह अभिषेक जैन द्वारा निर्देशित है, और मैडॉक ओरिजिनल फिल्म दिनेश विजान द्वारा निर्मित है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement