khaskhabar.com: शनिवार, 07 जनवरी 2017 6:30 PM (IST)
रैपर रफ्तार अब नया गाना लेकर आएं हैं, ये गाना देश की महिलाओं की समस्याओं पर आधारित है। इस खास गाने को टाइटल दिया गया है औरत। इस गाने को पेश करने वाले रैपर रफ्तार का कहना है कि फिल्में और गीत गंभीर समस्याओं को सुलझाने में मदद कर सकते हैं।
रफ्तार ने आईएएनएस से कहा कि फिल्में और गीत गंभीर समस्याओं पर लगाम लगा सकते हैं। कलाकार के तौर पर हम पार्टियों और उन मुद्दों पर गीत बनाते हैं जो हम रोजमर्रा में देखते हैं। अगर हम शुरू से देखें कि महिलाएं पुरुषों से ऊपर या नीचे नहीं, समान दर्जे पर हैं तो कुछ बदलाव आ सकता है।