Public figures are open to criticism: Raveena Tandon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रवीना टंडन बोलीं, दुखी मन से कहना पड़ रहा है कि...

khaskhabar.com: बुधवार, 11 अप्रैल 2018 2:48 PM (IST)
रवीना टंडन बोलीं, दुखी मन से कहना पड़ रहा है कि...
मुंबई। अभिनेत्री रवीना टंडन का कहना है कि कोई भी जाना माना व्यक्ति आलोचना झेलने के लिए हमेशा तैयार रहता है, लेकिन अगर उसने जवाब दिया तो सभी के सब्र का बांध टूट जाएगा और वह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का विषय बन जाएगा। यही वजह है कि वह चुप रहता है। उसके चुप रहने को कमजोरी न समझें। रवीना ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘अगर आप जाने माने व्यक्ति हैं तो आलोचना सुनने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। लेकिन ईश्वर न करे अगर आपने सवाल/आलोचना और किसी चीज का जवाब दिया तो सभी के सब्र का बांध टूट जाएगा। इसलिए आप चुप रहते हैं और तब वे कहेंगे कि इन हस्तियों के पास तो आवाज ही नहीं है। दुखी मन से कहना पड़ रहा है कि ट्विटर केवल ट्रोल यानी अभद्रता करने की जगह बनकर रह गया है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement