Priyanka-Nick, Katrina, Vicky, Jacqueline among celebs at Isha Ambani Holi bash-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईशा की होली पार्टी में शामिल हुए बॉलीवुड सितारे

khaskhabar.com: रविवार, 08 मार्च 2020 3:01 PM (IST)
ईशा की होली पार्टी में शामिल हुए बॉलीवुड सितारे
मुंबई। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और उनके बिजनेसमैन पति आनंद पीरामल ने शुक्रवार को मुंबई स्थित अपने घर में होली की एक शानदार पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के तमात बड़े सितारों ने शिरकत कीं। पार्टी में पहले शामिल होने वाले सितारों में से एक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हैं। ये दोनों ही सफेद रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आए, जिसमें रंग-बिरंगे धागों से डिजाइन बने हुए थे। प्रियंका और निक इसी हफ्ते अमेरिका से भारत आए हैं। विक्की कौशल पार्टी में सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस पहनकर पहुंचे, वहीं कैटरीना कैफ स्लीवलेस टॉप के साथ स्कर्ट पहनी नजर आईं। इस दौरान अंबानी परिवार के सदस्य भी रंग-बिरंगे परिधानों में दिखे। जहां नीता अंबानी क्रीम कलर के आउटफिट में नजर आईं, वहीं ईशा ने पार्टी के लिए कलरफूल मैक्सी ड्रेस को चुना। उनके भाई आकाश अंबानी पार्टी में जीन्स के साथ कलरफूल टी-शर्ट पहने शामिल हुए और इस दौरान उनकी पत्नी श्लोका अंबानी ने क्रॉप टॉप के साथ प्लाजो पहन रखा था।
होली के त्यौहार के मौके पर रखी इस पार्टी में जैकलिन फर्नाडीज, राजकुमार रॉव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा, हुमा कुरैशी, सोनाली बेंद्रे, डायना पेंटी सहित और भी कई सितारे शामिल हुए। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement