Priyanka Chopra shoots for The White Tiger in Delhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली में 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग कर रहीं प्रियंका

khaskhabar.com: शनिवार, 02 नवम्बर 2019 3:59 PM (IST)
दिल्ली में 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग कर रहीं प्रियंका
नई दिल्ली। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा राष्ट्रीय राजधानी में नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह गाड़ी में बैठी फिल्म के सेट की ओर जा रही हैं। वीडियो में प्रियंका ने कहा, "तड़के में शूटिंग, अभी भी मध्य रात्रि है। मजेदार।" 'द व्हाइट टाइगर' अरविंद अडिगा के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन रमिन बहरानी कर रहे हैं।
नेटफ्लिक्स 'द व्हाइट टाइगर' का निर्माण मुकुल देवड़ा के सहयोग से कर रहा है। इसमें राजकुमार राव भी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement