priyanka chopra quantico will be closed -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खराब रेटिंग के चलते बंद होगा प्रियंका चोपडा का शो, जबरदस्त झटका

khaskhabar.com: रविवार, 12 फ़रवरी 2017 4:30 PM (IST)
खराब रेटिंग के चलते बंद होगा प्रियंका चोपडा का शो, जबरदस्त झटका
भारतीय हिन्दी सिने जगत की अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने अमेरिकन टेलीविजन शो क्वांटिको में सीआईए एजेन्ट की प्रमुख भूमिका निभाई है। कहा जाता है अमेरिका में इस शो को प्रियंका के चलते खासी लोकप्रियता मिली, जिसका फायदा उन्हें भी हुआ। इस शो में प्रियंका चोपडा की लोकप्रियता को देखते हुए हॉलीवुड फिल्ममेकर्स ने प्रियंका को फिल्म बेवॉच में लिया। इस फिल्म में वे खलनायिका के रूप में नजर आने वाली हैं। इस वर्ष के मई माह में यह फिल्म प्रदर्शित होने जा रही है। क्वांटिको का पहला सीजन सफल रहा था, इसीलिए दूसरे सीजन में भी प्रियंका को भूमिका दी गई, लेकिन प्रियंका को जोरदार झटका लगा है जब खराब रेटिंग के कारण इस सीरीज को बंद किए जाने की चर्चा होने लगी है।

[@ तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement