Preity Zinta is vaccinated-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रीति जिंटा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

khaskhabar.com: शनिवार, 08 मई 2021 6:14 PM (IST)
प्रीति जिंटा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
मुंबई। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने शनिवार को प्रशंसकों को सूचित किया कि उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन की खुराक ले ली है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी। प्रीति जिंटा ने सभी से टीकाकरण कराने की अपील भी की है। प्रीति ने तस्वीर के साथ कैप्शन के रूप में लिखा, मैंने अपना कोविड शॉट्स लिया है और मेरा टीकाकरण हो चुका है। मैं सभी से जल्द से जल्द टीकाकरण करवाने का अनुरोध करती हूं। फरवरी 2016 में वित्तीय विश्लेषक जीन गुडएनफ से शादी करने के बाद अभिनेत्री लॉस एंजिल्स चली गईं थी। प्रीति वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में क्रिकेट टीम पंजाब किंग्स की सह-मालिक हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement