Advertisement
झील के बीच प्रीति जिंटा ने पति जीन संग मनाया वेलेंटाइन डे

तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे हमेशा के वेलेंटाइन को हैप्पी वेलेंटाइन, आपसे मुझे बेइंतहा प्यार है।"
इससे पहले प्रीति पिछले महीने जीन के साथ उरुग्वे में छुट्टियां मनाने गई थीं। उन्होंने प्रशंसकों के साथ कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए थे। बैकग्राउंड स्कोर अमेरिकी गायक-अभिनेता निक जोनास का 'दिस इज हेवन' बज रहा था।
एक ट्रिप में वह पति के साथ कार की सवारी का आनंद लेती दिखाई दी थीं। एक अन्य तस्वीर में वह पति के साथ एक रेस्त्रां में खाना खाती और तस्वीर के लिए पोज देती दिखी थीं।
प्रीति ने साल 2016 में जीन से शादी की थी। इसके बाद 2021 में सरोगेसी के जरिए वह जुड़वा बच्चों की मां बनीं। प्रीति ने अपने बेटे का नाम जय और बेटी का नाम जिया रखा है।
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह राजकुमार संतोषी की अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेता सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेत्री आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की को-ओनर भी हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


