Pranaam teaser release-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजीव जबरदस्त एक्शन करते ‘प्रणाम’ में आएंगे नजर, टीजर हुआ रिलीज

khaskhabar.com: सोमवार, 22 जुलाई 2019 6:26 PM (IST)
राजीव जबरदस्त एक्शन करते ‘प्रणाम’ में आएंगे नजर, टीजर हुआ रिलीज
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) की फिल्म ‘प्रणाम’(Pranaam) का टीजर सोमवार को रिलीज कर दिया गया। फिल्म के निर्माता रजनीश राम पुरी ने बताया, ‘‘फिल्म में राजीव एक ऐसे शख्स की भूमिका निभा रहे हैं जो बचपन से आईएएस अफसर बनना चाहता है लेकिन उसकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आता है कि वो आईएएस की जगह गैंगस्टर बन जाता है।’’ रजनीश राम पुरी ने आगे कहा, ‘‘फिल्म में अतुल कुलकर्णी, अभिमन्यु सिंह और विक्रम गोखले जैसे सितारे की अदाकारी देखने मिलेगी।’’ फिल्म के टीजर में राजीव दमदार डायलॉग के साथ जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। टीजर में अतुल कुलकर्णी और अभिमन्यु सिंह भी जबरदस्त डायलॉग बोलते दिख रहे हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग लखनऊ में की गई है। ’’
इससे पहले राजीव ‘आमिर’ और ‘टेबल नं 21’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
‘प्रणाम’ के निर्माता अनिल सिंह, नितिन मिश्रा और रजनीश राम पुरी हैं। फिल्म का निर्माण रुद्राक्ष एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हुआ है। फिल्म का निर्देशन ‘फरेब’ और ‘शूद्र द राइजिंग’ जैसी फिल्में बना चुके संजीव जायसवाल ने किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement