Prabhas Siddharth Anands film closed before it started-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शुरू होने से पहले ही बंद हुई प्रभास सिद्धार्थ आनन्द की फिल्म

khaskhabar.com: रविवार, 07 मई 2023 12:33 PM (IST)
शुरू होने से पहले ही बंद हुई प्रभास सिद्धार्थ आनन्द की फिल्म
पठान की सफलता के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद निर्माताओं की पहली पसंद बन गए हैं। हिन्दी सिनेमा ही नहीं अपितु दक्षिण भारतीय सिने उद्योग में निर्देशक के रूप में सिद्धार्थ आनन्द की माँग बहुत ज्यादा हो रही है। बीते दिनों खबर सामने आई थी सुपरस्टार प्रभास और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को लेकर चल रही फिल्म एक बार फिर ट्रैक पर लौटने वाली है। इस फिल्म को बनाने के लिए पुष्पा के मेकर्स मैत्री मूवी मेकर्स ने सिद्धार्थ आनंद के साथ हाथ मिलाया है। जिसके बाद जल्दी ही ये फिल्म प्री-प्रोडक्शन फेज में पहुंचेगी। लेकिन अब यह फिल्म कभी बनने की उम्मीद नहीं रही है। खबर है कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने खुद इस फिल्म को करने से मना कर दिया है। यही नहीं, निर्देशक ने प्रभास स्टारर फिल्म के लिए निर्माताओ से लिया एडवांस चेक भी वापस कर दिया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो करीबी सूत्र ने कहा, वास्तव में, सिद्धार्थ ने निर्माताओं से लिया एडवांस फीस का चेक भी लौटा दिया है। मैत्री और सिद्धार्थ ने फिलहाल किसी और फिल्म पर भविष्य में दोबारा काम करने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक करीबी सूत्र ने बताया, सिद्धार्थ और प्रभास इस वक्त इंडस्ट्री के दो सबसे बिजी स्टार हैं। दोनों की डायरीज अगले कुछ सालों तक बुक हैं। दोनों एक कॉमन विंडो पर आकर साथ काम करने का वक्त नहीं निकाल पाए हैं।
प्रभास इन दिनों आदिपुरुष के बाद सालार, प्रोजेक्ट के और राजा डीलक्स जैसी बिग बजट फिल्मों में बिजी हैं। वहीं, सिद्धार्थ आनंद इन दिनों ऋतिक रोशन की फाइटर को पूरा करने में लगे हुए हैं। इसके बाद वे यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म टाइगर बनाम पठान को शुरू करेंगे। साथ ही साथ वे ऋतिक रोशन की फ्रेंचाइजी फिल्म कृष-4 को बतौर निर्माता शुरू करने जा रहे हैं। वहीं वे दूसरी तरफ अपने बैनर की पहली निर्मित फिल्म फाइटर-2 के काम को भी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में दोनों व्यक्ति तारीखों का तालमेल नहीं बैठा पा रहे थे, जिसके चलते सिद्धार्थ आनन्द ने प्रभास की मैथ्री मूवी मेकर्स की फिल्म से अपने आप को अलग कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement