Advertisement
पूजा बत्रा का स्टाइलिश अंदाज, 'हंटिंगटन लाइब्रेरी' में आईं नजर

एक्ट्रेस आर्मी बैकग्राउंड की हैं, इनके पिता कर्नल थे। पूजा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। अभिनेत्री ने मिस इंडिया प्रतियोगिता (साल 1993) में भाग लिया, जिसके बाद उन्हें मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। पूजा भले ही शीर्ष पर नहीं रहीं, लेकिन उनकी गिनती टॉप मॉडल्स में जरूर होने लगी।
अभिनेत्री ने साल 1997 में 'विरासत' और 'भाई' के जरिए बॉलीवुड में प्रवेश किया। क्रिटिक्स ने उनके अभिनय की तारीफ की और प्रशंसकों को खूबसूरत बत्रा पसंद आ गईं। उसके बाद उन्होंने ‘भाई’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘दिल ने फिर याद किया’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। बाद का करियर कुछ खास नहीं रहा।
कई फिल्मों में काम करने के बाद अभिनेत्री ने अमेरिका के रहने वाले डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी कर ली थी, जिसके बाद वे यूएस शिफ्ट हो गईं और वहां नई जिंदगी की शुरुआत की। कई साल तक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी गुजारने के बाद कपल के बीच दूरियां बढ़ने लगीं और उन्होंने साल 2011 में यूएस कोर्ट में तलाक लिया और फिर कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद उन्होंने 4 जुलाई 2019 को एक बार फिर से गुपचुप तरीके से एक्टर नवाब शाह से शादी रचा ली थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


