PM Modi: Rocketary: The Nambi Effect covers an important topic -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'रॉकेट्री : द नंबी इफेक्ट' ने एक महत्वपूर्ण विषय उठाया है : मोदी

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 अप्रैल 2021 12:56 PM (IST)
'रॉकेट्री : द नंबी इफेक्ट' ने एक महत्वपूर्ण विषय उठाया है : मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अभिनेता आर. माधवन की पहली निर्देशित फिल्म 'रॉकेट्री : द नंबी इफेक्ट' के बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि फिल्म में एक महत्वपूर्ण विषय है, जिसे लोगों को जानना चाहिए। माधवन और वैज्ञानिक एस. नंबी नारायण सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे, जिसके बाद मोदी ने यह ट्वीट किया। यह फिल्म वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "आपसे (माधवन) और प्रतिभाशाली नंबी नारायणन जी से मिलकर खुशी हुई। यह फिल्म एक महत्वपूर्ण विषय को शामिल करती है, जिसके बारे में अधिक लोगों को पता होना चाहिए। हमारे वैज्ञानिकों और तकनीशियनों ने हमारे देश के लिए महान बलिदान किए हैं, जिनकी झलक मैं रॉकेट्री की क्लिप में देख सकता था।" माधवन ने इसका जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी कहा है।
अभिनेता माधवन ने इससे पहले बैठक की तस्वीरें पोस्ट की थीं।
इससे पहले, दिन में प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व भारतीय वैज्ञानिक नंबी नारायणन और अभिनेता आर. माधवन से मुलाकात की।
दरअसल, माधवन ने फिल्म की क्लिप देखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया था। यह फिल्म जासूसी के गलत आरोप में जेल जा चुके एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है।
मोदी ने फिल्म की क्लिप देखने के बाद अपने विचार साझा किए। इस फिल्म का ट्रेलर 1 अप्रैल को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में अभिनेता माधवन नंबी की भूमिका निभा रहे हैं।
'रॉकेट्री : द नंबी इफेक्ट' हिंदी, तेलुगू, मलयालम, तमिल, अंग्रेजी और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement