PM Modi meets Kannada cinema superstars Yash and Rishabh Sethi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कन्नड़ सिनेमा के सुपर सितारों यश और ऋषभ सेठी से मिले पीएम मोदी

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 7:14 PM (IST)
कन्नड़ सिनेमा के सुपर सितारों यश और ऋषभ सेठी से मिले पीएम मोदी
साउथ सिनेमा की फिल्में और स्टार्स भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में छाए हुए हैं। साउथ की फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं और बॉक्स ऑफिस पर इनकी कमाई इस बात का उदाहरण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही कर्नाटक दौरे पर थे। दरअसल, वह बेंगलुरु के येलहंका वायुसेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पीएम मोदी ने कर्नाटक दौरे के दौरान साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री के साथ साउथ स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। पीएम ने साउथ स्टार्स के अलावा खिलाडिय़ों और स्टार्टअप इंडस्ट्री के लोगों से भी मुलाकात की है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अन्य सेलिब्रिटी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पीएम मोदी के साथ साउथ एक्टर यश और ऋषभ शेट्टी नजर आ रहे हैं। वहीं, खेल जगत और स्टार्टअप जगत के लोग भी तस्वीरों में दिखाई दे रहे हैं। एएनआई ने इन तस्वीरों के साथ लिखा है की 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्मी सितारों, खिलाडिय़ों और स्टार्टअप जगत के लोगों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस दौरान साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को भी याद किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केजीएफ स्टार यश और कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी से जब मुलाकात की तब दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की पत्नी भी मौजूद थीं। एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, पीएम मोदी ने फिल्म एक्टर्स से कहा दक्षिणी राज्यों की फिल्म इंडस्ट्री ने अपने काम से भारत की संस्कृति और पहचान को बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से दक्षिणी राज्यों द्वारा इंडस्ट्री में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी तारीफ की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement