इस फिल्म अपने प्रदर्शन के पांचवें दिन मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर 3.51 करोड
रुपये का कलेक्शन किया। पांच दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने
28.80 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। फिल्म को चौतरफा
सराहना मिली है जिसका लाभ इसे मिल रहा है। आगामी सप्ताह कोई बडी फिल्म
प्रदर्शित नहीं हो रही है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म दो
सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड का आंकडा पार करने में सफलता प्राप्त कर
लेगी।