कहा जा रहा है कि परिणीति चोपडा को फिल्म की कहानी पसन्द आई थी, लेकिन
उन्हें इस फिल्म की बाउण्ड स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी, उससे पहले ही मीडिया
में यह बात का प्रचार कर दिया गया कि परिणीति चोपडा यह फिल्म कर रही है। इस
फिल्म में परिणीति चोपडा को कुछ एक्शन दृश्य करने थे। इन्हीं कारणों के
चलते परिणीति चोपडा ने इस फिल्म से अलग होने का कठोर निर्णय लिया।