पिछले दो साल से सिनेमाई परदे से नदारद रहने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपडा ने हाल ही में कोरियोग्राफर से निर्देशक बने बोस्को मार्टिस की फिल्म ‘सर्कस’ को छोड दिया है। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी नजर आने वाले थे। पिता-पुत्री के रिश्ते पर आधारित इस फिल्म की पृष्ठभूमि में संगीत है।