Advertisement
वेडिंग डेस्टिनेशन फाइनल करने के लिए परिणीति और राघव जयपुर पहुंचे

जयपुर के राजविलास होटल में नाश्ता करने के बाद वे बिशनगढ़ किले के लिए रवाना हो गए। इसके अलावा दोनों जयपुर के हेरिटेज और लग्जरी होटलों का भी दौरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, उदयपुर और जयपुर दोनों ही पसंदीदा जगह हैं और दोनों जगहों पर वे शादी के कुछ कार्यक्रम रख सकते हैं।
बिशनगढ़ किला जयपुर से लगभग एक घंटे की दूरी पर है। इसका इतिहास करीब 230 साल पुराना है। इस आठ मंजिला किले की बनावट में कहीं भी एकरूपता नहीं है। राव बिशन सिंह ने अपने राज्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मजबूत किले का निर्माण करवाया था। बाद में यह किला राव राजेंद्र सिंह के हिस्से में आ गया। अब इसे लग्जरी होटल में तब्दील कर दिया गया है।
अलीला किले के नाम से जाना जाने वाला यह किला मुगल और ब्रिटिश स्थापत्य शैली के प्रभाव को दर्शाता है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


