panipat firstbposter release-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिल्म 'पानीपत' का पहला पोस्टर रिलीज़....

khaskhabar.com: बुधवार, 14 मार्च 2018 2:37 PM (IST)
फिल्म 'पानीपत' का पहला पोस्टर रिलीज़....
मुंबई। फिल्म 'पानीपत' का पहला पोस्टर रिलीज़ हो गया है। आशुतोष हमेशा ही कोई ना कोई ऐतिहासिक फिल्म लेकर आते हैं जो दर्शकों को अपनी ओर खींचती हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनन नज़र आने वाले हैं। इस पोस्टर के साथ निर्माता ने इसकी तारीख भी बता दी है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसका पोस्टर शेयर किया है जिसके साथ लिखा है फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज़ की जाएगी। इस फिल्म को शूटिंग फ़िलहाल शुरू नहीं हुई है, बताया जा रहा है इस साल के मध्य में शूटिंग शुरू कर दी जाएगी और फिल्म को अगले साल रिलीज़ कर दिया जायेगा। बता दें कि संजय दत्त और अर्जुन कपूर पहली बार इस फिल्म में साथ काम करेंगे।फिल्म में अर्जुन की भूमिका एक मराठा योद्धा के रूप में होगी वहीं संजय दत्त की भूमिका के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली है। अर्जुन और संजय पहली बार ऐतिहासिक फिल्म में और योद्धा के रूप में नज़र आएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement