रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोफिया ने कहा, जिंदगी में डरे होने के कारण मेरे अंदर ये बदलाव आया। दो साल पहले ही इसकी शुरुआत हो चुकी थी। मैं जिस रिश्ते में थी, वहां बहुत परेशान थी। एक बार तो मैंने खुद को मार डालने की कोशिश की। इसके बाद मुझे लगा कि मैं तो एकदम मर चुकी हूं और फिर से मुझे नई जिंदगी मिली। जब मुझे होश आया तो मुझे लगा कि ये जिंदगी मुझे केवल गॉड ने दी है। अब यह उनका गिफ्ट है।