Nuran sisters will be present for the first time in Mumbai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुंबई में पहली बार प्रस्तुति देंगी नूरन बहनें

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अप्रैल 2017 09:10 AM (IST)
मुंबई में पहली बार प्रस्तुति देंगी नूरन बहनें
सूफी गायिकाएं नूरन बहनें ज्योति और सुल्ताना पहली बार मुंबई में लाइव प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं। ‘सुल्तान’, ‘दंगल’ और ‘सिंह इज ब्लिंग’ जैसी फिल्मों के लिए गा चुकीं ये गायिकाएं प्रभादेवी रवींद्र नाट्य मंदिर में मंगलवार को पंजाब और सूफी गीतों के साथ संगीत प्रेमियों का मनोरंजन करेंगी। यहां बैसाखी के मौके पर एक कार्यक्रम पंजाब एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया है। ज्योति और सुल्ताना ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘हम ऐसे शुभ अवसर पर पहली बार मुंबई में प्रस्तुति देने के लिए बहुत उत्साहित हैं। मुंबई हमारे लिए बहुत खास है और हमें आशा है कि हम बॉलीवुड में ज्यादा काम कर सकती हैं।’

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement