No one has right to stop film after certification: Censor Board chief-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रमाणित फिल्म को रोकने का अधिकार किसी को नहीं

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 01:39 AM (IST)
प्रमाणित फिल्म को रोकने का अधिकार किसी को नहीं
इस वर्ष के मध्य में अपने निर्णयों से निर्माता निर्देशकों का निशाना बने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी का कहना है कि किसी भी फिल्म को प्रमाणपत्र मिलने के बाद उसे रिलीज से रोकने का अधिकार किसी को नहीं है। सीबीएफसी अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों की उपस्थिति के कारण किसी भी सिनेमा को निशाना बनाना गलत है। ज्ञातव्य है कि पहलाज निहलानी इस वर्ष अनुराग कश्यप की फिल्म ‘उडता पंजाब’ को प्रमाण पत्र न देने के कारण खासे विवादों में रहे थे। हालांकि बाद में इस फिल्म को सेंसर बोर्ड द्वारा प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था। निहलानी ने आईएएनएस के साथ फोन पर हुई बातचीत में कहा, ‘हमने ‘एक तेरा साथ’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को सेंसर प्रमाणपत्र दे दिए हैं। दोनों फिल्में रिलीज के लिए समान रूप से योग्य हैं। किसी भी धड़े को, चाहे वह राजनीतिक हो या फिर कुछ और, प्रमाणित फिल्म को रिलीज होने से रोकने का अधिकार नहीं है।’ यह भी पढ़े :सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढें यह भी पढ़े :बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मेल वर्जन!

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement