Nitish Bhardwaj returns as Krishna on stage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्टेज पर कृष्णा के रूप में लौटेंगे नीतीश भारद्वाज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 अगस्त 2019 5:05 PM (IST)
स्टेज पर कृष्णा के रूप में लौटेंगे नीतीश भारद्वाज
नई दिल्ली। बीआर चोपड़ा (BR Chopra) की ‘महाभारत’ (Mahabharat) में लंबे समय तक हिंदू देवता कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज (Nitish Bhardwaj) आगामी नाटक में अपने 1980 के दशक के किरदार में फिर से दिखाई देंगे। थियेटर निर्देशक अतुल सत्य कौशिक के एक नाटक ‘चक्रव्यूह’ में भारद्वाज ने आधुनिक जीवन पर लागू महाभारत के सवालों का जवाब दिया है। 56 वर्षीय अभिनेता ने फोन पर आईएएनएस से कहा, ‘‘मैं हमेशा मानता हूं कि महाभारत की कहानियां आज की कलयुग के लिए भी प्रासंगिक हैं और 1988-1990 के टेलीविजन सीरीयल में मेरे द्वारा निभाए गए कृष्ण के चरित्र को समझने के लिए मैंने उन पर आधारित कई किताबों का अध्ययन किया था।’’
भारद्वाज ने आशुतोष गोवारिकर की 2016 में आई फिल्म ‘मोहेनजोदारो’ में अभिनय किया था।
‘चक्रव्यूह’ को शनिवार को दिल्ली में श्री राम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आट्र्स और रविवार को रॉयल ओपेरा हाउस में आयोजित किया जाएगा।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement