मुंबई। दिग्गज गायक दिवंगत मुकेश के पोते व बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन
मुकेश ने मुंबई निवासी रुक्मिणी सहाय से सगाई कर ली है। सगाई मंगलवार को
यहां जुहू के एक होटल में हुई, जिसमें उनके परिवार के करीबी सदस्य और मित्र
शामिल हुए। यह रिश्ता परिवार के लोगों ने तय किया है। दोनों की शादी अगले
साल की शुरुआत में होने की संभावना है। रुक्मिणी विमानन उद्योग (एविएशन
इंडस्ट्री) से जुड़ी हुई हैं। दोनों परिवार एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते
हैं।
नील के पिता नितिन मुकेश ने अपनी होने वाली बहू की तारीफ करते हुए
कहा कि उसने अपनी सादगी और संस्कारों से पहले ही परिवार के सदस्यों का दिल
जीत लिया है। वह खुश हैं कि नील अब विवाह बंधन में बंध जाएंगे।