रोम। गायिका नेहा भसीन ने संगीतकार समीर उद्दीन के साथ इटली के टस्कनी में
शादी कर ली। दोनों एक दूसरे को चार साल से जानते थे और अपने परिजनों की
मौजूदगी में 23 अक्टूबर को शादी कर ली। भसीन ने कहा, ‘‘मैं समीर को तब से
जानती हूं, जब हम किशोरावस्था में थे। चार साल पहले संगीत ने हम दोनों को
करीब ला दिया।’’ भसीन रोमांटिक सिंगल सॉन्ग ‘तेरा मेरा’ की रिकॉर्डिंग के
दौरान उद्दीन से मिली थीं। इस गाने को उद्दीन ने ही कंपोज किया था।
यह भी पढ़े :एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में! यह भी पढ़े :14 साल, 33 फिल्में, दो ब्लॉकबस्टर, 9 असफल