Neetu shares like father like son video comparing Rishi, Ranbir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नीतू ने साझा किया वीडियो, ऋषि, रणबीर एक ही गाने पर कर रहे हैं डांस

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 अगस्त 2019 4:13 PM (IST)
नीतू ने साझा किया वीडियो, ऋषि, रणबीर एक ही गाने पर कर रहे हैं डांस
न्यूयॉर्क। अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने पति व दिग्गज अभिनेता और अपने बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के बीच तुलना करते हुए एक वीडियो को साझा किया है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में ऋषि कपूर ‘चांदनी’ के गाने ‘तेरे मेरे होठों पे’ के साथ फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में इसी गाने पर रणबीर कपूर के परफॉर्मेंस के एक क्लिप को साझा किया है। वीडियो में बाप-बेटे की यह जोड़ी एक ही गाने को गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं।
नीतू ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है : ‘‘यह बेहद ही प्यारा है।’’
इस वीडियो का वर्णन ‘लाइक फादर, लाइक सन’ के रूप में किया गया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement