Neetu Chandra to star in Korean TV show-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नीतू चंद्रा ने कहा, मैं ग्रैंड मास्टर ली जियोंगी की बहुत शुक्रगुजार हूं

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 दिसम्बर 2018 2:23 PM (IST)
नीतू चंद्रा ने कहा, मैं ग्रैंड मास्टर ली जियोंगी की बहुत शुक्रगुजार हूं
मुंबई। अभिनेत्री नीतू चंद्रा कोरियाई ताइक्वांडो ड्रामा ‘नराए’ में नजर आएंगी। वह भारत की कुक्कीवोन एंबेसडर भी हैं। अभिनेत्री को इस किरदार की पेशकश ग्रैंड मास्टर ली जियोंगी ने की है। नीतू ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं ग्रैंड मास्टर ली जियोंगी की बहुत आभारी और शुक्रगुजार हूं। उनके सहयोग की बदौलत मैं कोरियाई युवा एक्शन ड्रामा में किरदार पाने में सफल रही।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे ऐसे भारतीय कलाकार की तलाश में थे जिसने ताइक्वांडो में कुछ प्रशिक्षण ले रखा हो। एक प्रशिक्षित ताइक्वांडो प्लेयर होने के नाते मैं इस ड्रामा में किरदार निभाने के लिए बिल्कुल फिट थी।’’
यह सियोल (दक्षिण कोरिया) में फिल्माया जाएगा और अगले साल की शुरुआत से इसकी शूटिंग शुरू होगी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement