Naseeruddin Shah outraged by lathi-charge on students in Delhi, says-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Aug 17, 2026 1:10 am
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के नसीरुद्दीन शाह, बोले-गुस्से से खौल गया हूं, सब याद रखा जाएगा

khaskhabar.com: बुधवार, 22 जुलाई 2026 08:22 AM (IST)
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के नसीरुद्दीन शाह, बोले-गुस्से से खौल गया हूं, सब याद रखा जाएगा
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 'संसद मार्च' के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों पर हुई पुलिस कार्रवाई के बाद पूरे देश से विरोध के स्वर उठ रहे हैं। सिनेमा जगत की कई नामचीन हस्तियों के बाद अब दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने छात्रों के समर्थन में एक भावुक और कड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज शेयर करते हुए छात्रों पर हुए बल प्रयोग की कड़े शब्दों में निंदा की है। "हिम्मत न हारें बच्चे, पूरी देश की हमदर्दी आपके साथ" अपने वीडियो संदेश में नसीरुद्दीन शाह ने भावुक होते हुए आंदोलनकारी युवाओं और छात्रों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा-"इस वक्त मेरा दिल भरा हुआ है और मैं यह देखकर गुस्से से खौल गया हूं कि हमारे बच्चों के साथ किस तरह जुल्म से भरा बर्ताव किया जा रहा है। इन बच्चों के साथ यह व्यवहार उन लोगों के हाथों हो रहा है, जो मुझे अमेरिका के 'आइस एजेंट्स' की याद दिलाते हैं—जिनके हाथों में डंडे और मुंह पर नकाब होता था। कभी अपने बच्चों के बारे में भी सोचा करो और यह भी ध्यान रखो कि तुम्हारा अंजाम तुम्हें एक दिन जरूर मिलेगा।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं इन सब बच्चों से कहना चाहता हूं कि हिम्मत न हारें, बहुत से लोगों की हमदर्दी आपके साथ है। मुझे इस मुल्क की युवा पीढ़ी से हमेशा उम्मीद रही है और अब वह उम्मीद पूरी तरह उजागर हो गई है। मैं इस मुल्क की हुकूमत से कहना चाहता हूं कि सब याद रखा जाएगा।"
अध्यापन के दिनों को किया याद : नसीरुद्दीन शाह ने छात्रों के प्रति अपना लगाव जताते हुए कहा कि एक्टिंग के दो कोर्स पूरे करने के बावजूद उन्होंने अभिनय की सबसे बारीकियां उन्हीं बच्चों से सीखी हैं, जिन्हें उन्होंने कभी सिखाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी हमदर्दी इन छात्रों के साथ है और वे हर सांस के साथ उन्हें दुआएं देते हैं।
बॉलीवुड की कई हस्तियां छात्रों के समर्थन में आईं आगे : दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और धक्का-मुक्की की घटनाओं के बाद केवल नसीरुद्दीन शाह ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरों ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा, प्रीति ज़िंटा, सोनू सूद, दिलजीत दोसांझ, रितेश देशमुख, भूमि पेडनेकर और जेनेलिया डिसूजा समेत कई प्रमुख अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों पर हुई कार्रवाई पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच और शिक्षा प्रणाली में सुधार की वकालत की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement