My mood dictates my wardrobe: Shahid Kapoor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा कि वह कपड़ों का चुनाव...

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 फ़रवरी 2019 12:32 PM (IST)
अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा कि वह कपड़ों का चुनाव...
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा कि वह कपड़ों का चुनाव मूड के आधार पर करते हैं। शाहिद अपने बेहतरीन फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। इस बारे में शाहिद ने मीडिया से कहा, ‘‘मेरे परिधान मेरे मूड पर निर्भत होते हैं। मुझे उम्मीद है कि करियर की शुरुआत से लेकर अब तक मेरा फैशन सेंस विकसित हुआ है। शुरू में मैंने सभी गलतियां कीं थीं और जब आप ऐसा करते हैं तो यहां से आप केवल सुधरते ही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं समय के साथ खुद को व्यक्त करना सीखता हूं कि मैं मैं कौन हूं और मैं अपने मूड के आधार पर कपड़े पहनता हूं।’’
शाहिद गुरुवार को वानी कपूर के साथ-साथ माक्र्स एंड स्पेंसर के स्प्रिंग-समर संकलन के लॉन्च के लिए रैंप पर वॉक करते नजर आए थे।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement