Mustafa says, Working to rectify mistakes after Machine failed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मशीन के बाद गलतियां सुधारने में लगे हैं मुस्तफा, करने जा रहे हैं वापसी

khaskhabar.com: रविवार, 11 अगस्त 2019 5:03 PM (IST)
मशीन के बाद गलतियां सुधारने में लगे हैं मुस्तफा, करने जा रहे हैं वापसी
मुंबई। निर्देशक अब्बास-मस्तान की जोड़ी के अब्बास बर्मावाला के बेटे मुस्तफा ने फिल्म मशीन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब साबित हुई थी। अब इस फिल्म के दो साल बाद मुस्तफा शॉर्ट फिल्म द लास्ट मील के साथ अपनी वापसी करने जा रहे हैं। मुस्तफा ने कहा, द लास्ट मिल एक मां और उसके बेटे की भावनात्मक कहानी है। बेटा एक मिशन पर जाता है और उसे पता रहता है कि वह वापस नहीं लौटेगा। उसकी मां उसे जाने देना चाहती है, लेकिन वह उसे रोकने की कोशिश भी करती है। यह फिल्म आखिरी बार साथ भोजन करने के दौरान दोनों की आपस में हुई बातचीत के बारे में है। मुस्तफा ने आगे यह भी कहा कि मुझे लगता है कि हर मां और बेटा इस फिल्म से खुद को जोड़ पाएंगे। फिल्म में मुस्तफा बेटे के किरदार में नजर आएंगे, जबकि मां की भूमिका जरीना वहाब निभाएंगी। जरीना के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में मुस्तफा ने कहा, यह काफी बेहतरीन रहा। पूरी शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझसे अपने बेटे जैसा बर्ताव किया। एक अभिनेता, जिसने दो साल पहले बॉलीवुड में कदम रखा था, उसके लिए इस वक्त फीचर फिल्मों पर ध्यान देना ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement