Advertisement
मिस्टर इंडिया के 38 साल पूरे, वर्धन पुरी ने साझा किए दादा मोगैंबो के राज

उन्होंने आगे कहा, "मोगैंबो के किरदार की हर बात लोगों को बहुत पसंद आई, जैसे उनका डायलॉग बोलने का अंदाज, बड़ी-बड़ी आंखें, भारी आवाज, गोल्डन और ब्लैक कॉस्ट्यूम, विग, अंगूठियां और हाथ में छड़ी। यह देखकर बड़ों के साथ-साथ खासतौर पर बच्चे भी उनके फैन हो गए।"
वर्धन ने कहा, "मोगैंबो को इतना खास और यादगार बनाने का बहुत सारा श्रेय शेखर कपूर सर को जाता है। उन्होंने मेरे दादा जी को सलाह दी थी कि इस किरदार को ऐसे निभाओ जैसे तुम बच्चों के लिए शेक्सपियर का नाटक कर रहे हो। क्योंकि एक बार जब कोई बच्चा किसी खलनायक से प्यार करने लगता है, तो उसे हमेशा के लिए याद रखा जाता है।"
'मिस्टर इंडिया' का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। वहीं इसकी कहानी सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी। बता दें कि यह फिल्म सलीम-जावेद की साथ में लिखी आखिरी फिल्म थी। इसके बाद दोनों ने अलग-अलग काम करना शुरू कर दिया था। वर्धन पुरी के फिल्मी करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'ये साली आशिकी' से की थी। इसके बाद वह फिल्म 'बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी' में नजर आए। -IANS
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


