MOM actor Sajal Ali says that Bollywood was never her dream -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीदेवी से गलत व्यवहार करने को लेकर घबरा गई थी यह पाक अभिनेत्री

khaskhabar.com: बुधवार, 12 जुलाई 2017 11:40 PM (IST)
श्रीदेवी से गलत व्यवहार करने को लेकर घबरा गई थी यह पाक अभिनेत्री
लाहौर। अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म मॉम में दुष्कर्म पीडिता का किरदार निभाने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली का कहना है कि उन्होंने कभी भी भारतीय फिल्म उद्योग में आने का सपना नहीं देखा था। सजल ने श्रीदेवी अभिनीत फिल्म मॉम में अपने किरदार आर्या के बारे में कहा, यह निश्चित रूप एक चुनौतीपूर्ण किरदार था..मेरा मतलब कोई भी किरदार जिसे आप निभाते हैं, वास्तव में उसके प्रति आपको प्रतिबद्ध होना चाहिए और उसमें स्वभाविकता होनी चाहिए। कम से कम मैं तो ऐसे ही काम करती हूं। डॉन ने उनके हवाले से बुधवार को बताया कि उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा श्रीदेवी के सामने अभिनय करना था, जैसे पहले दृश्य में उन्हें अभिनेत्री के साथ गलत व्यवहार करना था और वह काफी घबराई हुई थीं। उन्होंने बताया कि जॉर्जिया में कंपकपाती ठंड में शूटिंग करना भी उनके लिए बेहद मुश्किल रहा। सजल के मुताबिक, ईमानदारी से कहूं तो बॉलीवुड में आना मेरा सपना कभी नहीं रहा। मैं यहां काम कर खुश हूं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement