Mirzya Star Saiyami Kher Waiting For Right Bollywood Project-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘मिर्जिया’की सैयामी खेर को हैं इसका ‘इंतजार’

khaskhabar.com: रविवार, 04 फ़रवरी 2018 5:51 PM (IST)
‘मिर्जिया’की सैयामी खेर को हैं इसका ‘इंतजार’
मुंबई। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ में हर्षवर्धन कपूर के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर चुकीं अभिनेत्री सैयामी खेर ने कहा कि अभी उनके पास कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं है, लेकिन वह सही फिल्म मिलने का इंतजार कर रही हैं। बॉलीवुड परियोजनाओं के बारे में सैयामी ने आईएएनएस से कहा, ‘‘अभी मैं किसी फिल्म पर कोई काम नहीं कर रही हूं...लेकिन इंतजार कर रही हूं और जल्द काम करने की संभावना है।’’ अभिनेत्री ने लैक्मे फैशन वीक(एलएफडब्लू) समर/रिसोर्ट 2018 में कैपरेस-निष्का लुल्ला शो के लिए रनवे वॉक की। निष्का कैपरेस से जुड़ी हुई हैं। यह वी.आई.पी. इंडस्ट्रीज से लोकप्रिय महिलाओं की उच्च फैशन एक्सेसरीज का ब्रांड है। अपनी डिजाइनों के माध्यम से, निष्का भौगोलिक सीमाओं से परे जाकर बोहेमियन फैशन के साथ एक भारतीय सौंदर्यशास्त्र को संयोजित करने में कामयाब रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement