Mirzapur Season 3 becomes the most watched show in India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना मिर्जापुर सीजन 3

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 6:06 PM (IST)
भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना मिर्जापुर सीजन 3
मिर्जापुर सीजन 3 रिलीज से पहले से ही चर्चा में बना हुआ था। जब से यह स्ट्रीम हुआ है तो इसे दर्शकों द्वारा लगातार देखा जा रहा है। हैरत की बात यह है कि 10 घंटे लम्बे इस शो को दर्शक एक साथ देखना पसन्द कर रहे हैं। पिछले दो सीजन की अपार सफलता के बाद मेकर्स मिर्जापुर 3 लेकर आए थे। अब ये सीजन नई ऊंचाइयों को छू रहा है और खूब सफलता हासिल कर रहा है। मिर्जापुर सीजन 3 ग्लोबल और लोकल दोनों स्तर पर हिट बन गई है। इस इंटेंस क्राइम ड्रामा ने इंडिया में प्राइम वीडियो के इतिहास में अपने लॉन्च वीकेंड पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो के रूप में रिकॉर्ड बनाया है। मिर्जापुर सीजन 3 ने लॉन्च के वीकेंड पर इंडिया, अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, सिंगापुर और मलेशिया सहित 85 से ज्यादा देशों में 'टॉप 10' लिस्ट में ट्रेंड किया है। बता दें कि मिर्जापुर सीजन 3 की सफलता के बाद प्राइम वीडियो शो के सीजन 4 पर भी काम कर रहा है। शो की दमदार स्टोरी टेलिंग, टॉप सिनेमेटोग्राफी, हाई प्रोडक्शन वैल्यूज और जबरदस्त परफॉर्मेंस ने सभी को अपना दीवाना बनाया है। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर लॉन्च वीकेंड के दौरान 180 से ज्यादा देशों और इंडिया में देखी गई है।
मिर्जापुर सीजन 3 को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कोई इसे बंपर हिट बता रहा है तो बहुत से लोगों को सीरीज काफी बोरिंग लगी है। उनका कहना है कि इस बार के सीजन में पहले दोनों सीजन वाली बात नजर नहीं आई है। दर्शकों का कहना है कि इसमें न तो अच्छे संवाद हैं, न ही दर्शकों को बांध के रखने वाले बढ़िया किरदार।
एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस मिर्जापुर सीजन 3 का निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने किया है। इस सीजन में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेनयुली, हर्षिता शेखर गौड़, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। दस-एपिसोड की यह सीरीज अब इंडिया में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिवली स्ट्रीम हो रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement