Meri Jung changed my life: Anil Kapoor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस फिल्म ने बदल दी अनिल कपूर की जिंदगी, इन्हें कहा थैंक्स

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 3:46 PM (IST)
इस फिल्म ने बदल दी अनिल कपूर की जिंदगी, इन्हें कहा थैंक्स
मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर ने कहा कि साल 1985 में आई फिल्म ‘मेरी जंग’ ने उनकी जिंदगी को बदल दिया। अनिल ने गुरुवार को ट्विटर पर दिग्गज गीतकार और स्क्रीन लेखक जावेद अख्तर और फिल्म निर्माता सुभाष घई को उन्हें फिल्म में काम करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया। अनिल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘क्या आप जानते हैं कि आपकी जिंदगी बदलने वाला क्षण कौन सा है? मेरे लिए वह क्षण था जब मैंने ‘मेरी जंग’ साइन की थी। इस फिल्म के बाद मुझे मेरी पत्नी मिली और एक अतुल्नीय सफर की शुरुआत हुई। मुझ पर विश्वास जताने के लिए जावेद अख्तर और जिंदगी का सबसे बड़ा अवसर देने के लिए सुभाष घई का धन्यवाद।’’
इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि, नूतन, अमरीश पुरी और जावेद जाफरी जैसे कलाकार शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement