Men also go through casting couch: Priyanka-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुरुषों को भी करना पड़ता है कास्टिंग काउच का सामना : प्रियंका

khaskhabar.com: बुधवार, 27 दिसम्बर 2017 2:26 PM (IST)
पुरुषों को भी करना पड़ता है कास्टिंग काउच का सामना : प्रियंका
मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि अभिनेत्रियों के अलावा अभिनेताओं को भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है। फिल्मों में कास्टिंग काउच के बारे में चर्चा करते हुए प्रियंका ने आगामी प्रतिभा आधारित रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ में कहा, ‘‘पुरुष भी कास्टिंग काउच का शिकार होते हैं।’’ प्रियंका का समर्थन करते हुए शो के मेजबान ऋत्विक धनजानी ने कहा, ‘‘ऐसा निचले स्तर के लोग करते हैं, जो संघर्षरत नए कलाकारों का लाभ उठाना चाहते हैं। बड़े निर्देशक और निर्माता ऐसा काम कभी नहीं करते हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने उद्योग में अच्छे लोगों के साथ काम किया।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement