Meghna Gulzar to shoot Raazi in surreal Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बचपन की यादों में खोने जा रही मेघना गुलजार, कश्मीर में होगी ‘राजी’ की शूटिंग

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जुलाई 2017 5:28 PM (IST)
बचपन की यादों में खोने जा रही मेघना गुलजार, कश्मीर में होगी ‘राजी’ की शूटिंग
फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार ने कहा है कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘राजी’ की शूटिंग कश्मीर घाटी में करेंगी। उन्होंने कहा है कि उनकी कश्मीर को लेकर बचपन की यादें बहुत अच्छी हैं। मेघना ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘कश्मीर, मेरे बचपन का एक बड़ा हिस्सा, यहां मेरी मां और पिता की फिल्मों की शूटिंग के दौरान बीता। अपनी फिल्म के लिए एक बार फिर वहां जा रही हूं। सपने की तरह है कश्मीर। राजी।’ ट्विटर पर अपने पोस्ट के साथ मेघना ने सूरज के ढलने के दौरान की एक झील की तस्वीर को साझा किया। इस तस्वीर में झील के शांत पानी में दर्पण तस्वीर से दृश्य बहुत लुभावना दिखाई दे रहा है। तस्वीर की पृष्ठभूमि में पहाड़ दिखाई दे रहे हैं। इससे उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘राजी’ का एक संकेत दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement