मुंबई। बच्चन परिवार ने दिवाली के मौके पर एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें पारंपरिक परिधानों में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। बिग बी ने दिवाली का त्योहार भारतीय जवानों को समर्पित किया। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे एक फुलझड़ी जलाते नजर आ रहे हैं और पृष्ठभूमि में उनका घर जगमगाता नजर आ रहा है।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बच्चन परिवार की इस शानदार पार्टी के दौरान ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इनमें शाहरुख खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, कबीर खान, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, कैटरीना कैफ, मीका सिंह, मुकेश और नीता अंबानी, जैकी श्रॉफ और टाइगर जैसे कई मेहमान नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े :बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा! यह भी पढ़े :इनसे लडना पसंद करती हैं विद्या बालन