Malaika shares glimpse of her building being sanitised-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मलाइका ने अपनी इमारत को सैनिटाइज किए जाने की झलकी पेश की

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जून 2020 6:18 PM (IST)
मलाइका ने अपनी इमारत को सैनिटाइज किए जाने की झलकी पेश की
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर कोरोनोवायरस के प्रकोप के बीच अपनी इमारत की एक तस्वीर साझा की है, जिसे सैनिटाइज किया जा रहा है। तस्वीर में एक व्यक्ति को देखा जा सकता है, जिसने पीपीई किट पहन रखा है और सैनिटाइजर का छिड़काव कर रहा है। इस तस्वीर के साथ मलाइका ने लिखा, "हमारी सुरक्षा करने और हमें सुरक्षित रखने के लिए शुक्रिया मुंबई बीएमसी और आसिफ जकारिया।" बीते 11 जून को ऐसी खबर आई थी कि मलाइका की इमारत में एक निवासी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उनकी इमारत को सील कर दिया गया था और वह अपने बेटे अरहान और अपने पालतू कुत्ते कैस्पर के साथ अपने घर पर क्वारंटीन में थीं।
लॉकडाउन के बीच मलाइका सोशल मीडिया का पूरा उपयोग कर रही हैं। वह घर पर समय बिता रही हैं साथ ही उसकी झलकियां भी अपडेट कर रही हैं। वही अपने प्रशंसकों के लिए वह योग के क्लिप्स भी साझा करती हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement