Malaika and Arbaaz write affectionate notes for son Arhaan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मलाइका-अरबाज ने बेटे अरहान के लिए लिखा प्यार भरा नोट, बचपन की तस्वीरें शेयर कीं

khaskhabar.com: सोमवार, 09 नवम्बर 2026 5:10 PM (IST)
मलाइका-अरबाज ने बेटे अरहान के लिए लिखा प्यार भरा नोट, बचपन की तस्वीरें शेयर कीं
मुंबई,। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अरबाज खान के बेटे अरहान खान सोमवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर अरहान के बचपन के अनमोल पलों को कैद करने वाली कुछ थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने बेटे के लिए प्यार जताया और उसे उसके खास दिन पर बधाई दी। मलाइका अरोड़ा ने लिखा, "कोई पहाड़ इतना ऊंचा नहीं, जिसे पार न किया जा सके। मेरे प्यारे बच्चे, जन्मदिन मुबारक हो। सबसे ज्यादा प्यार तुम्हीं से है।" अरहान के पिता, एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान ने भी अपने बेटे के लिए बर्थडे मैसेज शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अरहान के गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में पिता-बेटे के बीच का प्यारा देखने को मिल रहा है। अरबाज खान ने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, अरहान खान।"
उन्होंने आगे लिखा, "अरहान आपसे प्यार, गर्व हुए और जिंदगी भर आपके साथ खड़े रहने का वादा करते हुए मुझे 24 साल पूरे हो गए हैं। शायद मैं हर दिन तुम्हें ये नहीं कह पाता लेकिन मैं चाहता हूं आप जानो कि मुझे आप पर कितना गर्व है।"
उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा, "आपका पिता होना, जिंदगी ने मेरे सबसे खूबसूरत किरदारों में से एक है।आज, जब मैं आपको एक मैच्योर, कॉन्फिडेंट और शानदार यंग मैन के रूप में बड़ा होते देख रहा हूं, तो मेरा दिल गर्व और शुक्रगुजारी से भर जाता है। बड़े सपने देखते रहो, विनम्र रहो और हमेशा खुद पर भरोसा रखो। मैं आपके लिए दुआ करता हूं कि तुम्हें अपने सपनों का पीछा करने की हिम्मत, चुनौतियों से लड़ने की ताकत और सही फैसले लेने की समझ मिले। हमेशा याद रखना कि तुम कितने भी बड़े हो जाओ, तुम हमेशा मेरे लिए मेरे छोटे से बेटे ही रहोगे।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement