Advertisement
बी-टाउन के साथ महेश बाबू व अल्लू अर्जुन ने दी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि

वहीं फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने लिखा, "दो दिन और दो बड़े झटके। यह दुख की महामारी है। ऋषि जी एक असाधारण अभिनेता और अविस्मरणीय इंसान थे। सदाबहार अभिनेता। मैं उनकी फिल्में देखकर बड़ा हुआ और उनकी फिल्मों से जीवन के बारे में बहुत कुछ सीखा।"
टीवी स्टार हीना खान ने लिखा, "शब्दहीन, चकित, बस करो 2020..और कितनी जानें लोगे, कृपया रुक जाओ। आपकी आत्मा को शांति मिले ऋषि कपूर जी, परिवार के साथ मेरी संवेदना।"
अभिनेत्री नीतू कोहली ने लिखा, "मैं बहुत भाग्यशाली थी, जो ऋषि जी के साथ काम करने के इतने अवसर मिले, वे अपने आप में एक इंस्टीट्यूट थे। उनका हर शॉट बहुत ही परफेक्ट और अच्छी तरह से अभ्यास किया हुआ रहता था, और बस उन्हें परफॉर्म करते देखना बहुत खुशी मिलने के साथ ही सीखने का अनुभव प्राप्त करना भी था।" (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


