Madhuri Dixit takes these 4 names on question of beautiful actress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खूबसूरत एक्ट्रेस के सवाल पर माधुरी दीक्षित की जुबां पर आए ये 4 नाम

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 दिसम्बर 2017 2:17 PM (IST)
खूबसूरत एक्ट्रेस के सवाल पर माधुरी दीक्षित की जुबां पर आए ये 4 नाम
मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित नेने का मानना है कि मौजूदा शीर्ष अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण में ऐसी खूबी है, जो उन्हें ऐतिहासिक किरदार निभाने के लिए उपयुक्त बनाती है। माधुरी रविवार रात लक्स गोल्डन रोज अवाड्र्स में शामिल हुईं, जहां उनसे पूछा गया कि वे किस अभिनेत्री को सबसे ज्यादा खूबसूरत मानती हैं। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से मानना है कि खूबसूरती अंदर से आती है और बॉलीवुड में कई खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं। एक नाम नहीं लिया जा सकता, क्योंकि दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ सभी खूबसूरत हैं। अलग-अलग अभिनेत्रियों को पसंद करने का कारण बताते हुए माधुरी ने कहा, मेरी कोई एक पंसदीदा अभिनेत्री नहीं हैं, मैं अलग-अलग कारणों से इन अभिनेत्रियों को पसंद करती हूं। मैं आलिया भट्ट को पसंद करती हूं क्योंकि वे किरदारों के साथ प्रयोग करती हैं और कैमरे के सामने बिल्कुल स्वभाविक रूप से काम करती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement