Love it when I am busy: Vidya Balan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्या का खुलासा: फिल्मों से अलग यह काम भी करती हैं....

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 11:24 AM (IST)
विद्या का खुलासा: फिल्मों से अलग यह काम भी करती हैं....
नई दिल्ली। अभिनेत्री विद्या बालन, जो इन दिनों अपनी तीन आगामी फिल्मों में व्यस्त हैं, का कहना है कि उन्हें जीवन में व्यस्त रहना बेहद पसंद है। विद्या की तीन फिल्में- ‘तुम्हारी सुलु’, ‘बेगम जान’, लेखिका कमला दास के जीवन पर आधारित बायोपिक रिलीज होनी वाली है। विद्या ने कहा, ‘‘मुझे अपने काम में व्यस्त रहना बेहद पसंद है, लेकिन मुझे काम के बीच कुछ समय की जरूरत होती है। मुझे फिल्म की शूटिंग में पूरी तरह से शामिल होने और इसके बाद खुद को अपने असली व्यक्तित्व में ढालने के लिए समय चाहिए होता है।’’ विद्या ने कहा, ‘‘मैं फिल्म से अलग चीजें भी करती हूं। ये सभी चीजें काम से बिल्कुल अलग होती हैं। इसके बाद मैं पूरी ऊर्जा के साथ काम में वापसी करती हूं।’’

[@ रणबीर-आलिया बन सकते हैं करीना के सास-ससुर]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement